Friday, September 20, 2024

शिक्षा विभाग में भर्तियों पर आज होगा फैसला; बद्दी से शिमला लौटे CM, आज दोपहर बाद कैबिनेट मीटिंग

- Advertisement -

शिक्षा विभाग में भर्तियों पर आज होगा फैसला; बद्दी से शिमला लौटे CM, आज दोपहर बाद कैबिनेट मीटिंग

 

 

 

नई भर्तियों संग आउटसोर्स पर भी हो सकती है चर्चा

फाइनांस सेक्रेटरी के नहीं होने से कई मामले अटकेंगे

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक गुरुवार दोपहर बाद 3:00 बजे सचिवालय में होगी। बुधवार शाम को हमीरपुर और बद्दी के दौरे के बाद मुख्यमंत्री शिमला पहुंच गए हैं। इस बैठक में शिक्षा विभाग की भर्तियों को लेकर फैसला हो सकता है, क्योंकि शिक्षा मंत्री खाली पदों पर एक स्टेटस रिपोर्ट कैबिनेट में रखने जा रहे हैं। इसके साथ ही क्लास थ्री की भर्तियों को लेकर भी सरकार प्रक्रिया में कुछ बदलाव करना चाहती है। संभव है कि इस मामले में भी चर्चा हो, क्योंकि एक प्रेजेंटेशन कैबिनेट में इस बारे में हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर भी कैबिनेट में फैसला होगा। अवधि पूरी होने के कारण इन्हें मेडिकल कॉलेजों से हटा दिया गया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार इन कर्मचारियों को एक्सटेंशन दे सकती है।

हालांकि इस बैठक में वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारी नहीं होंगे। प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ट्रेनिंग पर हैं और फाइनेंस सेक्रेटरी अक्षय सूद धर्मशाला टूअर पर हैं। परसों से तीन की छुट्टियां होने के कारण सचिवालय में अफसर कम हैं। इसलिए कैबिनेट में भी एजेंडा ज्यादा नहीं है। हालांकि ओल्ड पेंशन की नोटिफिकेशन का कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं और यह संभव है कि वित्त विभाग या मुख्य सचिव के माध्यम से कैबिनेट को ब्रीफ किया जाए। इस बारे में फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहले ही भेज दी गई है। दो साल की कांटै्रक्ट अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन को लेकर भी फैसला हो सकता है, क्योंकि यह फाइल भी मुख्यमंत्री कार्यालय कार्मिक विभाग ने भेज रखी है। इन मामलों को हालांकि दोबारा कैबिनेट में रखने की जरूरत नहीं है।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियों का अपडेट लेंगे

मुख्यमंत्री शिमला नगर निगम चुनाव की तैयारियों का अपडेट लेंगे। कांग्रेस को सीएम से चर्चा के बाद ही वादों के कैंडिडेट भी घोषित करने हैं। 18 अप्रैल से शिमला आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरे के लिए मिनिस्टर इन वेटिंग और प्रोटोकॉल अफसर भी अभी नियुक्त होने बाकी हैं। कल्याणी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही प्रेजिडेंट को रिसीव करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Live TV
Advertisements
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -