Friday, September 20, 2024

गोगामढ़ी की हत्या के दोनों आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर 22 के होटल से दबोचे गए

- Advertisement -

राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या में शामिल दोनों शूटर को चंडीगढ़ सेक्टर 22 ए के एक होटल से उनके एक और साथी उधम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच उनको दिल्ली लेकर के और वहां से उनको जयपुर लाया जाएगा।

पिछले दिनों श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की 17 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी एवं आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। आखिरकार हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के बाद रोहित राठौर और नितिन फौजी के भागने का रोड मैप।

हत्या के बाद रोहित राठौर और नितिन फौजी पहले ट्रेन के द्वारा हिसार पहुंचे और फिर वहां से बस के द्वारा हिमाचल के मनाली पहुंचे। मनाली से उद्यम के साथ मंडी के लिए बस्ती एवं फिर मंडी से चंडीगढ़ आए जब वह चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल में रुके हुए थे तो उन्हें पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर कर गिरफ्तार किया।

पुलिस यह खंगालने में लगी है कि उन्होंने अपने हथियार कहां छुपाए और इस वारदात के पीछे किन-किन और लोगों ने साथ दिया।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Live TV
Advertisements
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -