Friday, September 20, 2024

व्यापार मंडल कुनिहार के प्रधान धीरज ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का किया विस्तार

- Advertisement -

कुनिहार से हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:-

27 नवंबर 2023:-

व्यापार मंडल कुनिहार के नवनिर्वाचित प्रधान धीरज ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह विस्तार किया गया है। इसमें नवनीत शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सन्जीव ठाकुर व शेर सिंह ठाकुर को उपप्रधान, अशोक ठाकुर को महासचिव, रंजन उर्फ रंजू, सुभाष शर्मा व अमित मीनू शर्मा को सचिव, अमित अरोड़ा को कोषाध्यक्ष व हिमांशु झांजी को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति में अनिल तनवर, कुलदीप कंवर, हीरा लाल चंदेल, लायक राम भारद्वाज, इंद्र अरोड़ा व राजेंद्र ठाकुर, प्रेस सचिव प्रिंट मीडिया अक्षरेश शर्मा, प्रेस सचिव सोशल मीडिया हरजिंदर ठाकुर को बनाया गया है। वहीं, नरेंद्र मांगा, पवन ठाकुर, रूमित ठाकुर, दक्ष अरोड़ा, कैप्टन राकेश कुमार, दलीप ठाकुर, जोगिंदर मेहता, राहुल जोशी,राजेश चोपड़ा, रोहित ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, सरला बंसल, लक्ष्य जोशी, तिलक अरोड़ा व दीशांत चावला को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Live TV
Advertisements
मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -